13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

Akm छात्र ने रचा इतिहास…99% लाकर स्कूल का नाम किया रोशन….

Ashoka Times….7 May 2024

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने मंगलवार को दसवीं कक्षा का नतीजा जारी कर दिया है। इस बार बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

श्री रेणुका जी दादाहु के निजी स्कूल एकेएम पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य अंगीरस ने दसवीं की परीक्षा में 99% अंक लेकर जिला सिरमौर में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।

हिमाचल प्रदेश में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर में सातवें स्थान के साथ-साथ आदित्य पूरे जिला में टॉप पोजिशन पर है।

ददाहू निजी स्कूल एकेएम पब्लिक स्कूल के होनहारों ने हिमाचल बोर्ड धर्मशाला के जमा दो और दसवीं के परीक्षा परिणाम में अपनी सफलता का परचम फहराया है। स्कूल के अधिकांश विद्यार्थी 90% और 80% अंक लेकर उत्तीर्ण हुए है।

आदित्य अंगीरस की सफलता पर स्कूल में खुशी का माहौल है। छात्र जिला सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा में स्थित निजी एकेएम स्कूल ददाहू का छात्र है। वहीं छात्रा के माता सविता शर्मा और पिता रविकांत शर्मा सरकारी स्कूल में टीजीटी आर्ट्स अध्यापक के तौर पर कार्यरत है।

प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर और निर्देशक विजय ठाकुर ने इस उपलब्धि पर छात्र, अध्यापक व अभिभावकों को बधाई दी और छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मतदान कर लोकतन्त्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी 

ददाहू में डॉ सिकंदर बोले मोदी भाजपा ने पूरे किए राम मंदिर व धारा 370 हटाने के संकल्प 

पांवटा साहिब….39 डिग्री के पार…मजदूरों के लिए बढ़ी मुसीबत…

मिठाई की दुकान से 258 अवैध शराब की बोतलें बरामद…मामला दर्ज 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles