11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

डैम में फंसे वन विभाग के 10 कर्मचारी…पढ़िए कैसे बचाई प्रशासन ने उनकी जान…

Ashoka Times…21 August 23 Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश के कौल डैम में रविवार शाम वन विभाग के 10 कर्मचारी फंस गए थे। जिनका रेस्क्यू कर उन्हें निकाल लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, भारी बारिश की वजह से कौल डैम में काफी मात्रा में लकड़ी आ गई थी। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी अपने साथ कुछ लोग लेकर लकड़ी की जांच करने के लिए गए। इसी दौरान डैम में काफी मात्रा में सिल्ट और लकड़ी के बीच इनकी नाव फंस गई। बाद में इन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी भी मौके पर पहुंचे और साथ ही एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया। एक स्ट्रीमर की मदद से इन लोगों को निकालने की कोशिश देर रात शुरू हो गई थी। सुबह 3 तीन बजे इन सभी लोगों को डैम से निकाल लिया गया है।

साइट पर फंसे लोगों में से पांच वन विभाग के कर्मचारियों की पहचान….

बहादुर सिंह, भूपेश ठाकुर, रूप सिंह, बाबू राम और अंगद कुमार के रूप में हुई है, जबकि अन्य पांच स्थानीय लोग नैन सिंह, डागू राम, हेम राज, बुद्धि सिंह और धर्मेंद्र है। जिनके पास नाव है।

उधर डैम में फंसे इन लोगों के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में एक शख्स डैम से इन लोगों को बचाने की कोशिश करता हुआ भी नजर आ रहा है। यह शख्स सिल्ट और लकड़ी के बीच तैरता नजर आ रहा है। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि बारिश और मुश्किल हालात के बीच इन सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है व खुद मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने रेस्क्यू टीम की तारीफ की।

संत निरंकारी फाउंडेशन ने लगाया रक्त शिविर 193 यूनिट भेजी आईजीएमसी…

सिरमौर हत्या काण्ड…पंजाब से तीसरा आरोपी दबोच लाई खाकी, ऐसे मिला था सुराग…

हिमाचल सुख सरकार का बड़ा फैसला… बिना ड्रेनेज और क्रॉस ड्रेनेज नहीं होंगी सड़कें पास

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles