15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

विक्रमादित्य सिंह दो दिवसीय सिरमौर जिला के प्रवास पर,

14 को होंगे पांवटा के सिरमौरी ताल में…

Ashoka time’s…13 August 23 

लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह अगले दो दिन सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। वह 14 अगस्त को दोपहर एक बजे पांवटा साहिब में उपमण्डलाधिकारियों के साथ बैठक करके पांवटा विधानसभा क्षेत्र में अप्रत्याशित बरसात व बाढ़ से हुए नुकसान तथा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

लोक निर्माण मंत्री इसके उपरांत 3 बजे सिरमौरी ताल व मालगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे जहां हाल ही की बाढ़ में भारी तबाही हुई है। वह आपदा प्रभावित लोगों से मिलेंगे। सायं 4.30 बजे वह राजबन में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उनका रात्रि ठहराव नाहन में होगा।

विक्रमादित्य सिंह 15 अगस्त को नाहन चौगान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

हिमाचल में फिर बड़ा लैंडस्लाइड कई मकान और गौशाला आई चपेट में…

लैंडस्लाइड होने से सड़क के किनारे पार्क तीन गाड़ियां भूस्खलन की चपेट…

मंदिर से 15 मीटर दूर झाड़ियों में मिला पुजारी का शव…सनसनी

खाई में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस टीम मौके से रवाना…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles