Ashoka Times…12 August 23 paonta Sahib
उपमंडल पोंटा साहिब जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के मस्तभोज के गांव माशु के 23 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई है।
मृतक युवक की पहचान रविंद्र चौहान (गोलू) 23 पुत्र चत्तर सिंह, गांव माशु के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार रविन्द्र चौहान उर्फ गोलू को लगभग 10 दिन पूर्व घर में काम करते समय एक सर्प ने काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे उत्तराखंड राज्य के लेहमन अस्पताल पहुँचाया। जहां कुछ दिन उपचार बाद उसे देहरादून के बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
इसके बाद युवक को मैक्स अस्पताल देहरादून में उपचार के लिए एडमिट किया गया, हालांकि इस दौरान युवक की हालत स्थिर बनी रही और उसके बचने के आसार दिखने से परिजन व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी।लेकिन दो रोज पूर्व ही युवक की तबीयत एकाएक और बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे फिर से आईसीयू में उपचार के लिए रखा गया और बीती रात युवक ने उपचार दौरान ही दम तोड़ दिया।
सांप का जहर इतना तेज था कि कुछ घण्टों बाद ही युवक की चेहरा व बॉडी पूरी सूज गई। और जहर का असर किडनी व फेफड़ों तक पहुंच गया। जिस उपरांत उसे बचा पाना डॉक्टर के लिए भी चुनौती पूर्ण हो चुका था।
माशु पंचायत प्रधान सुनील चौहान ने बताया कि सर्पदंश से एक युवक की मौत हुई हैं, जिससे पूरे मस्तभोज क्षेत्र में शोक की लहर हैं। युवक हँसमुख व मिलनसार स्वभाव का था और साधारण परिवार से सम्बंध रखता था। उन्होंने कहा कि युवक का अंतिम संस्कार आज (शनिवार) को उसके पैतृक स्थल गांव माशु में किया जाना है।
घर में अचानक लगी आग…40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत
HRTC Bus में बैठ शराब पीने व पत्रकार से झगड़ा करने वाले Driver के खिलाफ FIR
सिरमौरी ताल…मलबे में दबे मां पत्नी बेटे का भी शव बरामद

