14.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

18 वर्षीय ने रची अपनी दोस्त की हत्या की साज़िश जंगल में बुलाकर की हत्या… यूं चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ashoka Times…8 August 23 sirmour

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में 18 वर्षीय युवक ने अपनी ही युवा दोस्त को पहले जंगल में बुलाया और फिर उसकी गला घोट कर हत्या कर दी अब पुलिस ने इस 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला सिरमौर के राजगढ़ में 18 वर्षीय युवक ने अपनी युवा मित्र को जान से मारने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली और सिर्फ साजिश रची ही नहीं बल्कि उसे अमलीजामा भी पहना दिया

पहले 18 साल की अंजली को राजगढ़ के सनौरा के समीप जंगल में मिलने बुलाया। करीब दो-अढ़ाई घंटे साथ भी बिताए। इसके बाद पबियाना के 18 वर्षीय आदित्य उर्फ लवली ने गला घोंट कर अंजली को मौत की नींद सुला दिया। बता दें कि 5 अगस्त की रात पुलिस को जंगल में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। प्राथमिक जांच में पुलिस ने मान लिया था कि अंजली की हत्या (Murder) हुआ है, क्योंकि उसके गले में लेडीज पर्स की बैल्ट बंधी हुई थी। जिससे साफ पता चल रहा था कि अंजली की गला घोंटकर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया गया।

सीसी फुटेज (CC Footage) मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस का शक आदित्य की तरफ घूम गया। चूंकि आदित्य का फोन लगातार बंद आ रहा था, लिहाजा पुलिस का शक भी यकीन में बदल गया। आखिर में बीती शाम पुलिस ने आदित्य को सराहां के समीप ल्वासा चौकी (Lavasa Chowki) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

मूलतः शिमला के कुपवी की रहने वाली अंजली सोलन के ओच्छघाट में अपनी मां के पास आई थी। 5 अगस्त की दोपहर साढ़े 3 बजे घर से निकल गई थी। सरकारी विभाग में तैनात पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वो अपने किसी दोस्त को मिलने के लिए घर से निकली थी।

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शारीरिक प्रताड़ना की संभावना से इंकार किया है, लेकिन पुलिस के सामने हत्या के मोटिव को तलाशने की चुनौती जरूर बची है। चूंकि वारदात में हथियार का इस्तेमाल नहीं हुआ है, लिहाजा इसकी रिकवरी भी नहीं होनी है। केवल वजह की जांच के बाद केस न्यायिक प्रक्रिया में जा सकता है। बताया जा रहा है कि हाल ही में पीड़िता ने जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

वही इस बारे में डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि यूपी का शव मिलने के बाद मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जल्द ही इस पूरे मामले से पुलिस पर्दा उठा देगी कि आखिर बेरहमी से 18 वर्षीय यूवक ने 18 वर्षिय युवती की हत्या क्यों की।

आई फ्लू के मरीजों में तेजी से फैल रहा संक्रमण… बच्चे भी चपेट में …पढ़िए कैसे करें बचाव 

ABVP संगड़ाह College unit ने सड़क पर किया धरना प्रदर्शन …

शिमला माल रोड पर मशहूर पिज्जा विक्रेता के पिज्जा में कॉकरोच मिलने के आरोप…

क्लाथा स्कूल में बच्चों ने रोपे पौधे पर्यावरण को लेकर प्रधानाचार्य वंदना ने किया प्रेरित…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles