15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

आपातकालीन बैठक…भारी बारिश के कारण पशुओं के चारे पर भारी संकट…

प्रशासन से लगाई गुहार करें समस्या का समाधान…

Ashoka Times…11 July 23 paonta Sahib

मंगलवार को दूध उत्पादक संघ पांवटा साहिब की आपातकालीन बैठक की गई जिसमें भारी बरसात के कारण पशुओं को सूखे और हरे चारे का गंभीर संकट पैदा हो गया है हरियाणा में भी फसलें तबाह होने के कारण आने वाले समय में और अधिक गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।

इस गंभीर संकट की जानकारी देते हुए दूध उत्पादक संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिट्टा ने बताया कि मंगलवार को दूध उत्पादक संघ पांवटा साहिब की एक आपातकालीन बैठक हुई जिस बैठक में संघ के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया व सभी गोपाल को पशुपालकों ने संघ में अपनी-अपनी समस्याएं व इस मानसून सत्र के दौरान भयंकर बारिश के कारण जो समस्याएं उत्पन्न हुई है उन पर चिंता व्यक्त की।

जैसे कि विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश डिस्टिक सिरमौर पांवटा साहिब में पशुओं के लिए पहले से ही चारा पर्याप्त रूप में नहीं है क्योंकि सभी पशुपालकों का चारा जिसमें कि गेहूं का भूसा व हर आधार इत्यादि हरियाणा से आता है पिछले 5 दिन से मूसलाधार बारिश होने के कारण हरियाणा में भी बारिश का कहर जारी है जिसके चलते वहां पर कई किसानों का भूसा बाढ़ में बह गया है व खेतों में हरे चारे की सारी फसलें बर्बाद हो गई है जिसके कारण पोंटा साहिब में पशु खतरे में आ गए हैं क्योंकि हरियाणा से जो बचा हुआ भूसा हिमाचल आ रहा है उस भूसे के रेट इतने बढ़ गए हैं कि प्रत्येक भूसे के सप्लायर भूसे का रेट 15 सो रुपए क्यूटल के हिसाब से मांग रहे हैं यह रेट किसानों की क्षमता से कहीं बाहर है और मानसून को देखते हुए लग रहा है कि आने वाले समय में धान की फसल से मिलने वाली पराली भी खत्म हो चुकी है जिसके पश्चात पशुपालकों को चारे के लिए पराली भी नहीं मिल पाएगी ।

इसीलिए संघ के सभी सदस्य व सभी पशुपालक किसानों ने प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी समस्याओं को भी मध्य नजर रखा जाए ताकि वह लोग अपने पशु पालन के व्यवसाय को सुचारू रूप से चला सके कहीं पशुशाला में तो पानी इतना बुरी तरह से भर चुका है कि पशुओं की हालत खराब हो चुकी है पशुओं का घास भूसा इत्यादि सब बह चुका है कई गौशाला में नुकसान हुआ है जहां पर कि पशुओं को खिलाने के लिए ना सुखा चारा है और ना हरा चारा है और ना ही इलाज और दवाओं की कोई सुविधा उपलब्ध हो पा रही है यह आपातकालीन बैठक अमरजीत सिंह बिट्टा दूध उत्पादक संघ के प्रधान की अध्यक्षता में हुई।

उफनती नदी के बीच एअरलिफ्ट किए लोगों से मिले डॉ राजीव बिंदल, सुखराम और बलदेव 

उफनती नदी के बीच से किए 5 लोग एअरलिफ्ट, सभी सुरक्षित… 

बाउंड्री वॉल तोड़कर हिमस्टोन कंपनी में घुसा पानी… 

उफनती नदी को पार करने के प्रयास में एक व्यक्ति ने गंवाई जान… 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles