10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हिमाचल में युवक की हत्या के बाद आरोपियों के घर में लगाई आग…

Ashoka Times…15 June 23 Himachal 

हिमाचल प्रदेश में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई जिसके बाद आरोपियों के घर में भीड़ ने आग लगा दी और पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में हुई युवक की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। वीरवार दोपहर को जहां स्थानीय लोगों ने बाजारों को बंद करते हुए थाना परिसर में जमकर हंगामा किया तो वही शाम के वक्त लोगों ने हत्यारे का घर ही जला डाला।

बता दें कि गौर जिला चम्बा के उपमंडल सलूणी के भांदल पंचायत के गांव थरोली के मनोहर का एक प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक लड़की जो कि मुस्लिम परिवार से बताई जा रही है के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक को अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को क्षत-विक्षत कर बोरी में बांधकर नाले में फैंक दिया था।

वही हत्या के मामले में पुलिस ने लड़की के परिवार के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन युवक की हत्या को लेकर लोगों में रोष था जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के पूरे मकान को ही जला दिया हालांकि पुलिस के बाद में लोगों को तितर-बितर कर दिया वही मकान में आग लगाने वालों पर अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है पुलिस शांति की अपील कर रही है।

कोटडी व्यास स्कूल में लगा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य जाँच शिविर….

Traffic Magistrate ने संगड़ाह में महज 2 घंटे मे किए 45 वाहनों के चालान….53,000 के करीब वसूला जुर्माना 

पहलवान यौन शोषण मामले में बृजभूषण को क्लीन चिट…दिल्ली पुलिस राजनीतिक दबाव में कर रही काम

पिकअप व कार की भीषण टक्कर.. 80 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles