पुलिस टीम की कड़ी कार्रवाई… गाड़ी से कुल 149 पेटियां शराब की बरामद…व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
Ashoka time’s..27 March 26
पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 149 पेटियां शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त करी है।
जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने
एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25/26 मार्च की रात को थाना कुनिहार की टीम क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि जाडली बनिया देवी लिंक रोड की ओर से एक महिंद्रा पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से कुल 149 पेटियां शराब बरामद की गईं। इनमें 99 पेटियां देशी शराब और 50 पेटियां अंग्रेजी शराब शामिल हैं। बरामद शराब में 1188 बोतलें देशी और 600 बोतलें अंग्रेजी शराब पाई गईं। वाहन चालक मौके पर किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज, लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी बृज लाल (31) निवासी गांव कासल, तहसील कसौली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी बरोटीवाला थाना में शराब तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें उसके पास से 10 पेटियां अवैध शराब बरामद की गई थीं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच जारी है।

