संगड़ाह में फिर से अधिशासी अधिकारी कार्यालय की पुरानी घोषणा पर साधी चुप्पी…
Ashoka time’s…26 March 26
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने आज ददाहु में विद्युत बोर्ड के करीब 30 लाख रुपये से निर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी व स्थानीय कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में स्थानीय विधायक विनय कुमार ने कहा कि, क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा।
उन्होंने ददाहू में विद्युत बोर्ड के भवन के लिए अतिरिक्त बजट के प्रावधान का भी भरोसा दिया। प्रदेश विद्युत बोर्ड के इस कार्यक्रम में विनय कुमार द्वारा 17 अगस्त 2023 को की गई अपनी संगड़ाह में फिर से विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता कार्यालय खोलने की अपनी घोषणा को लेकर चुप्पी सदा जाना भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वर्तमान प्रदेश सरकार के चौथे साल के कार्यकाल में भी विनय द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर होने के बावजूद अपने हल्के में सुक्खू सरकार द्वारा बंद किए गए 2 दर्जन के करीब संस्थान फिर से न खुलवाए जा सकने व विकास कार्य ठप्प होने को स्थानीय भाजपा नेता लगातार उन पर तंज कस रहे हैं।

