15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

द्विज होंगे पांवटा साहिब के नए युवा एसडीएम…

गुंजित के बेहतरीन नेतृत्व के बाद गोयल से भी बड़ी उम्मीद…

ASHOKA TIMES…25 March 2026

पांवटा साहिब में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल के दौरान युवा द्विज गोयल को एसडीएम पदभार सोपा गया है। इससे पहले गुंजित चीमा के बेहतरीन नेतृत्व के बाद उन्हें मनाली जैसे पर्यटन नगरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल में द्विज गोयल को पांवटा साहिब के नये उप-मंडल दंडाधिकारी (SDM) नियुक्त किए गए हैं। वहीं, वर्तमान SDM गुंजित सिंह चीमा का तबादला कर उन्हें मनाली का SDM नियुक्त किया गया है।

IAS 2023 बैच के अधिकारी द्विज गोयल के पदभार संभालने से पांवटा साहिब में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा जताया है।

वहीं,गुंजित सिंह चीमा ने पांवटा साहिब में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया। अब मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन क्षेत्र में उनकी नियुक्ति से पर्यटन प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण और स्थानीय प्रशासन को मजबूती मिलने की अपेक्षा है।

स्थानीय जनता एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles