मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सेवा दिवस के रूप में लगेगा विशाल रक्तदान शिविर…. असगर
पांवटा साहिब…25 March 2026
हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu के जन्मदिन के उपलक्ष में पांवटा साहिब क्षेत्र में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसे सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
इस सामाजिक एवं जनहितकारी पहल का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता Asgar Ali (डायरेक्टर, जोगिन्द्रा बैंक) द्वारा किया जा रहा है। उनके साथ इस आयोजन में सक्रिय भूमिका में Tapender Singh Saini एवं मनीष तोमर द्वारा साथ दिया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि यह रक्तदान शिविर न केवल मुख्यमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने का प्रयास है, बल्कि समाज में मानवता, सेवा भावना और भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम भी है।
इस मौके पर असगर अली ने बताया कि “रक्तदान महादान” है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।
शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं के लिए उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी, साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल और आम जनता से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों की मदद की जा सके।
इस अवसर पर क्षेत्र में सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा और युवाओं को समाजसेवा के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

