Home / Crime/ Accident / पांवटा साहिब में घूम रही संदिग्ध महिलाएं…रहिए सावधान …

पांवटा साहिब में घूम रही संदिग्ध महिलाएं…रहिए सावधान …

पांवटा साहिब में घूम रही संदिग्ध महिलाएं…रहिए सावधान …

कई नाबालिग भी दे रही दिखाई… WATCH VIDEO…

animal image

Ashoka Times…

पांवटा साहिब में कई संदिग्ध महिलाएं घूमते दिखाई दे रही हैं जो घरों में बेधड़क घुसकर लोगों से पैसे मांग रही हैं इनमें कई नाबालिग लड़कियां भी दिखाई दे रही है।

animal image

पांवटा साहिब के सभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है संदिग्ध महिलाओं का एक बड़ा ग्रुप शहर में घूम रहा है जिसे एक दो रोज पहले तारूवाला देखा गया इनकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें एक व्यक्ति इन महिलाओं और युवतियों से आधार कार्ड पूछ रहा है जबकि यह महिलाएं बड़ी सफाई के साथ वहां से रफूचक्कर हो गई।

बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर महिला सहित तीन घायल… paonta Sahib 

Pwd विभागीय रिपेयर निरीक्षण पूरी तरह फेल…उठे सवाल… 

बता दें कि पांवटा साहिब में कई जगहों और कार्यालयों में भी यह महिलाएं पहुंचकर पैसे मांग रही हैं बताया जा रहा है कि यह महिलाएं राजस्थान से आई है जो अपने आप को गरीब परिवारों का बताकर जीवन यापन के लिए पैसे मांग रही है।

सावधानी की जरूरत यह है कि उनका शहर में काफी बुजुर्ग दंपत्ति रहते हैं जिनके बच्चे या तो विदेशों में हैं या फिर बाहरी राज्यों में काम पर गए हुए हैं ऐसे में उन लोगों के लिए यह खतरा हो सकती है क्योंकि इन महिलाओं का कोई भी रजिस्ट्रेशन पावटा पुलिस में नहीं हुआ है।

वही इस बारे में सचिन कुंदन ओमप्रकाश रविंदर सिंह अंकुश शर्मा ओम लता दीप्ति हेमंत ने बताया कि तारूवाला क्षेत्र में महिलाओं का एक ग्रुप घूम रहा था जो बेधड़क होकर लोगों के घरों में घुसकर पैसे मांग रही हैं जब इन से आधार कार्ड की मांग की गई तो उन्होंने वहां से रफूचक्कर होने में भलाई समझी।

वही लोगों ने पुलिस से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के ग्रुप पर तुरंत कार्रवाई की जाए शहर के कई हिस्सों मैं यह महिलाओं के ग्रुप घूम रहे हैं जो काफी खतरनाक भी साबित हो सकते हैं।

वहीं डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के संदिग्ध लोगों को घर में न घुसने दें

हम जल्द ही इस तरह की संदिग्ध महिलाओं की जांच करवाएंगे ताकि शहर के लोग सुरक्षित रह पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons