15.7 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

नशे की बड़ी खेप ले जा रहा था ट्रक…पुलिस को मिली गुप्त सूचना…पढ़िए फिर क्या हुआ 

Ashoka Times…14 may 23

पांवटा साहिब से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बाहर ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को  फिल्मी स्टाइल में रोक लिया और पकड़ कर इसकी पूरी तरह से तलाशी लेनी शुरू की, इस दौरान ट्रक की तलाशी में पुलिस अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी को सूचना प्राप्त हुई थी के एक स्थानीय ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बाहर तस्करी किया जा रहा है सूचना मिलते ही पांवटा पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई और उन्होंने इस ट्रक को धर दबोचा इस ट्रक में किसी कंपनी के गत्ते की पेटी बनाने के बड़े-बड़े रोल रखे गए थे जिन्हें उतारने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

दरअसल नशे की बड़ी खेप कि गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद हाइड्रा बुलाकर इन बड़े-बड़े गत्ते के रोल को बड़ी मुश्किलों से बाहर निकाला गया और पूरे ट्रक की अच्छे से तलाशी ली गई लेकिन ट्रक से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

मामला पांवटा साहिब के गोविंदघाट बैरियर के नजदीक का है जहां पुलिस द्वारा इस ट्रक की लगभग 4 घंटे रोककर तलाशी ली गई वहीं स्थानीय लोगों ने अरूण, नितिन, दीपक ने कहा पुलिस द्वारा की जा रही कड़ी मशक्कत को देखकर कहा कि यह अच्छी बात है कि नशे को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ सक्रिय नजर आ रहे हैं अगर इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाए तो नशा माफिया पर भी नकेल लगाई जा सकेगी।

रविवार रात्रि से एचआरटीसी बस सेवाएं ठप…15 दिनों का अल्टीमेटम समाप्त

कर्नाटक जीत पर विधायक विनय ने बांटे लड्डू… कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

कालीस्थान में गिरा तकरीबन 100 वर्ष पुराना पेड़…टला बड़ा हादसा…

यमुना किनारे मिला 21 वर्षीय का शव…2 दिन पहले आया था नशा मुक्ति केंद्र से…

बड़ा हादसा… जान माल का हो सकता था भारी नुकसान…

मदर्स डे स्पेशल…मां से बेहतर गुरु, मित्र दूसरा नहीं है कोई…

20 मई तक धनोई ब्रिज पर दौड़ेंगे वाहन..विभाग ने किया 1 सप्ताह में पुल निर्माण का दावा….

ये हैं श्री कृष्ण के 5 जिंदा सबूत…जिन्हें वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा है…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles