20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

हिमाचल प्रदेश में 15 मई से HRTC की रात्रि सेवाएं बंद…

Ashoka time’s…10 May 23 

हिमाचल पथ परिवहन निगम की चालक और परिचालक यूनियन ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से 15 मई तक बैठक नहीं करवाई तो रात्रि सेवाएं नहीं देंगे।

इससे पहले, शिमला में मंगलवार को यूनियन की प्रबंध निदेशक संदीप कुमार के साथ बैठक हुई।

इस बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जा सका। ऐसे में यूनियन ने फिर से निगम प्रबंधन को नोटिस दिया गया है। यूनियन ने साफ कर दिया है कि 15 मई तक उनकी परिवहन मंत्री के साथ बैठक नहीं हुई तो रात्रि रूट पर सेवाएं नहीं देंगे।

यूनियन ने सात मई से रात्रि रूट पर सेवाओं के बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया था। इसी बीच निगम प्रबंधन द्वारा यूनियन को वार्ता के लिए बुलाया लिया गया, लेकिन मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम प्रबंधन से 15 मई तक परिवहन मंत्री से बैठक करवाने की मांग की है। कर्मचारियों के कई भत्ते लंबित हैं। तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) लंबित है।

उन्होंने कहा कि एरियर की किस्त व 4-9-14 का एरियर भी लंबित है। कर्मचारियों को 38 माह से नाइट ओवटाइम भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बिना एडवांस निगम का कोई चालक व परिचालक रात्रि रूटों पर सेवाएं नहीं देगा।

तीन माह का रात्रि ओवरटाइम जारी….

कर्मचारियों की आंदोलन की चेतावनी के बाद चालकों व परिचालकों को तीन माह का रात्रि ओवरटाइम जारी कर दिया गया है। लेकिन अब भी कर्मचारियों का 38 माह का नाइट ओवरटाइम लंबित है।

HAS सुनील कायथ ने संभाला SDM संगड़ाह का कार्यभार….

चिकन की दुकान में चल रहा था गंदा धंधा … व्यक्ति को लिया हिरासत में…

बाइक दुर्घटनाग्रस्त में 30 वर्षीय युवक की मौत अन्य घायल

हाथों से खाना खाने के वैज्ञानिक फायदे…Eating With Hands…पढ़िए क्यों हाथों से खाना चाहिए खाना…

दुकान के बाहर खड़े होकर एक रुपए के बदले ₹80 देने का देता था झांसा…….

सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह में बनी नए बड़े पदों को लेकर सहमति…

प्रदेश के 250 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की तैयारी 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles