6.5 C
New York
Sunday, October 18, 2026

रास्ता रोक मासूम बच्चों को दी जान से मारने की धमकी…डरे सहमें बच्चों ने…

परिजनों ने करवाई डेयरी संचालक पर FIR दर्ज…

ASHOKA TIME’S…

पांवटा साहिब में डेयरी संचालक द्वारा मासूम स्कूली बच्चों को डराने धमकाने और जान से मार देने की धमकी देने का मामला सामने आया है परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मामला बद्रीपुर में सामने आए है शिकायतकर्ता पिता ललित शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी और बेटा 5:00 बजे ट्यूशन के लिए जा रहे थे उसी वक्त बद्रीपुर जामनी वाला रोड़ पर स्थित डेयरी संचालक उसकी पत्नी सोनिया और अभिषेक ने मेरे बच्चों का रास्ता रोक लिया और उन्हें डराने धमकाने लगे सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई

अनुसूचित जाति के लोगों के हितों पर नहीं पडे़गा कोई असर, मिलता रहेगा आरक्षण

जिसके बाद उधर ही सह में बच्चे जब परिजनों के पास लौटे तो उन्होंने पूरा मामला उन्हें बताया। उन्होंने कहा कि डेयरी संचालक उनके बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है पुलिस मामला दर्ज कर ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें जो बच्चों को सड़क पर डराते धमकाते हैं वहीं परिजनों ने बताया कि बच्चे काफी डरे सहमे हैं क्योंकि सड़क पर जिस तरह से आरोपियों ने बच्चों को डराया है उनके मन और दिमाग में डर बैठ गया है।

परिवर्तन पदयात्रा में भारी संख्या में जुड़े लोग, घर घर जाकर बताई ऊर्जा मंत्री की नाकामियां… परिवर्तन पदयात्रा में मिल रहा किरणेश जी को भारी समर्थन…

पुलिस अधिकारी से भी की बदसलूकी…

वही सामने आया है कि आरोपियों को पुलिस स्टेशन में बुलाया गया जहां पर वह जांच अधिकारी के साथ ही बदसलूकी करने लगे।

एसएचओ अशोक चौहान ने बताया कि आरोपी सोनिया वर्मा और अभिषेक वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है बच्चों के साथ ऐसी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles