19.7 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

माजरा पुलिस के पास मिला गुमशुदा 12 वर्षीय प्रिंस…पांवटा पुलिस कर रही थी रात से तलाश…

Ashoka Times…23 April 23

पांवटा साहिब भाटांवाली से गुमशुदा 12 वर्षीय बच्चा माजरा पुलिस को मिल गया है जिसके बाद इस बच्चे को स्वस्थ हालत में परिजन को सौंप दिया गया है। 

बता दें कि शनिवार दिन 11:00 बजे यह बच्चा अचानक गुमशुदा हो गया था जिसके बाद पूरा दिन इसके परिजन इस बच्चे को ढूंढते रहे लेकिन जब बच्चा नहीं मिला तो रात तकरीबन 10:00 बजे पांवटा पुलिस को सूचना दी गई बताया जा रहा है कि जिस वक्त पांवटा थाना में इस बच्चे की गुमशुदगी सूचना दर्ज की जा रही थी । उसी समय माजरा पुलिस के पास इस बच्चे को कुछ स्थानीय लोग लेकर आए थे हालांकि मात्रा पुलिस द्वारा रात भर बच्चे की अच्छे से देखभाल की गई लेकिन सवाल यह उठता है कि जब पावटा पुलिस स्टेशन में रात को ही बच्चे की गुमशुदगी की सूचना दे दी गई थी तो पुलिस स्टेशन पावटा द्वारा यह सूचना जो कि काफी संवेदनशील थी क्यों आसपास के थानों के साथ साझा नहीं की गई अगर रात को ही पावटा पुलिस द्वारा आसपास के थानों में 12 वर्षीय बच्चे की गुमशुदगी की सूचना दे दी जाती तो रात भर बच्चे को अपने मां बाप से दूर नहीं रहना पड़ता।

फिलहाल पांवटा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 वर्षीय प्रिंस माजरा थाने के अंतर्गत मिल गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ और ठीक है। यह बच्चा इससे पहले भी दो तीन बार गुम हो चूका है पुलिस ने बताया कि यह बच्चा मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है।

भाजपा के दिग्गज नेता डॉ राजीव बिंदल होंगे प्रदेश अध्यक्ष……

ददाहू तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने कंधा लगाकर रवाना की देव पालिकयों…  

प्रदेश सरकार शिलाई विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प- हर्षवर्धन चौहान

सड़क किनारे फेंके गए काफी मात्रा में दवाईओं के एक्सपायरी डेट के पत्ते…

1.16 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफतार… मामला दर्ज

12 वर्षीय प्रिंस हुआ लापता… घबराए परिवार की करें मदद…

ग्रामीणों को मिला बच्चे का शव, पक्षियों ने नोचा…पुलिस मौके पर, की जा रही पहचान…

पंजाब में दहशतगर्दी और अस्थिरता फैलाने वाले अमृतपाल को किया पुलिस ने गिरफ्तार…

अधिकारी वर्ग जनता की समस्याओं का समय पर निपटारा करें-हर्षवर्धन चौहान

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles