9.3 C
New York
Monday, October 19, 2026

पंजाब में दहशतगर्दी और अस्थिरता फैलाने वाले अमृतपाल को किया पुलिस ने गिरफ्तार…

Ashoka Times…23 April 23

आखिरकार पंजाब में दहशतगर्दी और अस्थिरता फैलाने के आरोपी अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बता दें कि अमृतपाल सिंह ने जहां से अपना करियर शुरू किया था वहीं पर अपनी गिरफ्तारी दी है।

अमृतपाल सिंह रविवार को सुबह 6:00 बजे के करीब मोगा के एक गुरुद्वारे में अपनी ही दस्तारबंदी के प्रोग्राम के दौरान पुलिस को गिरफ्तारी दी है बता दें कि यह गांव भिंडरावाले का रोड़ गांव बताया जा रहा है। वारिस पंजाब दे की कमान संभालने के बाद अमृतपाल ने कहा था कि सिख अभी भी गुलाम हैं। वह दीप सिद्धू के संगठन की कमान संभालने के बाद लगातार यहां आता रहता था। कुछ दिनों पहले ही पुलि ने यहां के केयरटेकर को भी उठाया था।

अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने रविवार को मोगा जिले से गिरफ्तार कर लिया। वारिस पंजाब दे प्रमुख को असम के डिब्रूगढ़ में स्थानांतरित किया जा रहा है। खासबात है कि अमृतपाल ने सरेंडर करने के लिए भिंडरावाले के पैतृक गांव को चुना। खालिस्तान समर्थक ने पिछले साल ही जरनैल सिंह भिंडरावाले की याद में इसी गांव रोड से ही वारिस पंजाब दे की बागडोर संभाली थी। जिस गुरुद्वारे में सभा के बाद उसने सरेंडर किया इसी गुरुद्वारे में उसकी दस्तारबंदी (पगड़ी बांधने की रस्म) की रस्म हुई थी।

पांवटा साहिब…चल रहा था अफीम की खेती का कारोबार पुलिस ने किया नष्ट… गिरफ्तार

रिश्तेदारों और नजदीकियों को किया BPL में शामिल…आर्थिक दृष्टि से कमजोर ताक रहे मुंह

अधिकारी वर्ग जनता की समस्याओं का समय पर निपटारा करें-हर्षवर्धन चौहान

पांवटा साहिब का वर्ष 2023 व 2024 के लिए बजट प्राक्कलन तैयार…अजमेर ठाकुर

दुकान में चला रहा था ये गन्दा धंधा…अब आया पुलिस के शिकंजे में

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रखी यमुना घाट सौंदर्यकरन की आधारशिला…

32000 प्रति 10 ग्राम से खरीदें सोने के आभूषण…अक्षय तृतीया विशेष जानकारी…

अवैध खनन करते दो जेसीबी एक टिप्पर पुलिस ने किया इंपाउंड…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles