Home / News / तेज रफ़्तार इनोवा ने 9 मजदूरों को कुचला…5 मजदूरों की मौके पर मौत

तेज रफ़्तार इनोवा ने 9 मजदूरों को कुचला…5 मजदूरों की मौके पर मौत

तेज रफ़्तार इनोवा ने 9 मजदूरों को कुचला…5 मजदूरों की मौके पर मौत

Ashoka time’s…7 March

animal image

मंगलवार सुबह धर्मपुर कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक तेज रफ़्तार इनोवा कार ने सड़क किनारे चल रहे मजदूरों को कुचल दिया। कार की रफ़्तार इतनी तेज थी कि हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है। दो लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया। वहीं अन्य घायलों का इलाज सोलन में चल रहा है।  

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 9 बजे लाम्बा अस्पताल के सामने पेट्रोल पंप के समीप पेश आया। NH- 5 पर एक तेज रफ्तार इनोवा टैक्सी (HP 02A 1540) ने सड़क के किनारे चल रहे करीब 9 मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

animal image

मृतकों व घायलों को सोलन व सीएचसी धर्मपुर ले जाया गया जहां से दो को PGI रैफर किया गया है। इनोवा का चालक राजेश कसौली का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान गुड्डू यादव , राजा वर्मा, निप्पू निसाद, मोती लाल यादव , सन्नी देवल ,के रूप में हुई है।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना धर्मपुर की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद तुरंत ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राणा ने मामले की पुष्टि की है।

संगड़ाह में पेश आया दर्दनाक हादसा… मौके पर 3 लोगों की मौत 

पुलिस की बड़ी रेड….भाजपा कार्यकर्ता पर इन धाराओं के तहत किया मामला दर्ज…

विश्व पुस्तक मेले में जिला सिरमौर के 7 कवियों ने दर्शाया साहित्य प्रेम

ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब में 339वें होला मोहल्ला पर निकाला भव्य नगर कीर्तन…

रेणुका में 55 वर्षीय व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला…बुरी तरह से घायल

अवैध खनन…आखिर कौन किसके लिए कर रहा अवैध खनन… पढ़िए पर्दे के पीछे की कहानी…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons