14.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

संगड़ाह में पेश आया दर्दनाक हादसा… मौके पर 3 लोगों की मौत 

Ashoka time’s…7 March 

श्री रेणुका जी उपमंडल संगड़ाह के तहत शिवपुर-भवाई मार्ग पर बीती रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। 

मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (26) पुत्र रणदीप गांव दनंथल ग्राम पंचायत अंधेरी, पंकज कुमार (17) पुत्र यशवंत सिंह गांव कुफर ग्राम पंचायत भवाई, नेत्रसिह (55) पुत्र हसनदेव गांव कुफर ग्राम पंचायत भवाई के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शिवपुर से भवाई की तरफ जा रही अप्लाइड फॉर अल्टो कार भवाई के नजदीक खाडी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तीनों को खाई से बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह अस्पताल भेजा गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। 

उधर, पटवारी प्रदीप ने बताया कि परिवार को 25 हजार की राहत राशि प्रदान की जाएगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles