16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

पांव फिसलने से 300 फीट गहरी ढांक में गिरा व्यक्ति… मौके पर मौत

Ashoka time’s…4 March 

सिरमौर राजगढ़ के पझौता क्षेत्र में एक व्यक्ति की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान (49) सुखदेव पुत्र चतर सिंह निवासी धारपबेच पोस्ट ऑफिस लेउनाना तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सुखदेव अपने साले नरेश कुमार, अनिल व मनमोहन के साथ गवाड़ नामक स्थान से पानी जोड़ने गया हुआ था। पानी जोड़ने के बाद नरेश कुमार, अनिल व मनमोहन अपने गांव ठारु के लिए चले गए और सुखदेव अपने गांव पबेच की ओर चलने लगा।

जैसे ही सुखदेव डकराल धार पहुंचा तो अचानक ही उसका पांव फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी ढांक में जा गिरा। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उसका सुखदेव को वहां पड़ा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

वहीं, पुलिस अधीक्षक सोम दत्त ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल राजगढ़ में करवाने के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

दुकान की आड़ में चल रहा था गैर कानूनी धंधा ….अब आया पुलिस के हत्थे ….

पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबन्ध

6.06 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार… मामला दर्ज 

रेणुका जी में व्यक्ति 176 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार… मामला दर्ज 

चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…97 ग्राम चरस लाते वक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे..

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles