16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबन्ध

Ashoka time’s…3 March 

जिला दंडाधिकारी सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 पर गंगटोली के समीप सड़क की आवश्यक मुरम्मत एवं रखरखाव के दृष्टिगत यह मार्ग सभी किस्म के वाहनों की आवाजाही के लिए 3 मार्च को प्रातः 11 बजे से 4 मार्च तक पूर्णतः बंद रहेगा।

इसी प्रकार यह मार्ग 5 मार्च से 10 मार्च तक रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक वाहनों के परिचालन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

जानकारी देते हुए आर.के. गौतम ने बताया कि उच्च मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहने की अवधि के दौरान इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों को अन्य मार्गों पर डाईवर्ट किया गया है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पांवटा साहिब से फैडज की ओर चलने वाले वाहन अब पांवटा साहिब-कफोटा-जाखना-त्यूणी-मिनस-फैडज मार्ग तथा पांवटा साहिब से डाकपत्थर-तुनिया-मीनस-फैडज मार्ग पर चलेंगे। इसी प्रकार फैडज से पांवटा की ओर आने वाले सभी वाहन फैडज मीनस-तुनिया-जाखना-कफोटा-पांवटा साहिब मार्ग तथा फैडज-मिनस-तूनिया- डाकपत्थर-पांवटा साहिब मार्ग पर चलेंगे।

आर.के. गौतम ने परियोजना निदेशक मिनिस्ट्री ऑफ रोड़ एण्ड हाईवे स्थित पांवटा साहिब को आमजन की सूचना के लिए उचित स्थानों पर साईन बोर्ड प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए हैं।

रेणुका जी में व्यक्ति 176 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार… मामला दर्ज 

6.06 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार… मामला दर्ज 

चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…97 ग्राम चरस लाते वक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे..

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles