15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा साहिब : खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई

5 ट्रेक्टर जब्त 55 हजार रुपए जुर्माना ..

Ashoka Times…15 February 

पांवटा साहिब में खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करते हुए 5 ट्रैक्टरों ओर एक टिपर सहित 5 इनलीगल स्टॉक के चालान कर 55 हजार जुर्माना किया है। और बाकियों के चालान कोर्ट में पेश किए जा रहे हैं खनन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन विभाग को अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा के निर्देश पर खनन विभाग राजबन के इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुवाई में पांवटा साहिब और सतौन में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान नदी में कुछ ट्रैक्टर संचालक अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुए थे।

विभाग की छापेमारी के दौरान कुछ ट्रैक्टर संचालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी पावटा साहिब में खनन विभाग ने खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है कई जगह से स्टार्ट किया गया रेत बजरी भी खनन विभाग द्वारा जप्त किया गया है तथा कई खनन माफियाओं के खिलाफ f.i.r. तक दर्ज करवाई गई है जिसके बाद खनन माफिया दहशत में है उधर जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम ने पांवटा साहिब ओर सतौन मे अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles