9.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

पांवटा साहिब में कुत्ते ने नोच खाई महिला हालत गंभीर…

मंगलवार को आए 9 डॉग बाइट के मामले… पढ़िए क्यों बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या …

Ashoka Times…

पांवटा साहिब के बातामंडी की रहने वाली एक महिला को कुत्ते ने बुरी तरह से नोच खाया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हुई है। मंगलवार को पांवटा सिविल अस्पताल में उसका इलाज किया गया और उसे हायर सैंटर रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाता मंडी की रहने वाली दुलारी देवी पर अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया इस दौरान इस महिला को इस कुत्ते ने नीचे गिरा लिया और उसके चेहरे पर कई जगहों पर दांत गड़ा दिए सिर्फ इतना ही नहीं चेहरा इतनी बुरी तरह से काट खाया कि प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत इस महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें …

पांवटा साहिब SHO पर लगे गंभीर आरोप…DGP हिमाचल ने दिए जांच के आदेश… 

प्राथमिक उपचार करने वाले डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया कि चेहरे की हालत काफी खराब हो गई थी जो भी संभव उपचार था वह किया गया और आगे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है उन्होंने बताया कि चेहरा बुरी तरह से नोचा गया है।

वही पावटा सिविल अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर अमिताभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 24 घंटों में नो डॉग बाइट के मामले आए थे जिसमें एक मामला काफी गंभीर था हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

बता दें कि शहर और आसपास के क्षेत्र में तेजी के साथ स्ट्रीट डॉग की संख्या बढ़ रही है जिसके कारण संभवत आने वाले समय में इस तरह के मामले और अधिक तेजी से बढ़ेंगे शहरी क्षेत्र में नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायतों को इस और तुरंत ध्यान देना होगा वरना हालात और अधिक बुरी तरह से बेकाबू हो सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि पहले वर्ष में दो या तीन बार स्ट्रीट डॉग को लेकर स्टैरेलाइजेशन कैंप लगाए जाते थे जिससे स्ट्रीट डॉग की संख्या नियंत्रण में रहती थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों से स्ट्रीट डॉग के लिए लगने वाले स्टेरलाइजेशन कैंप लगभग बंद हो चुके हैं जिसके कारण इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

नशीले कैप्सूल और गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी …. 

स्कूल बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा….DC 

25 वर्षीय युवा की मौत के बाद, नशा बेचने वालों पर भड़के लोग…किया घेराव…दी चेतावनी… 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles