Home / Himachal Pradesh / एक वर्ष में सरकारी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों में बदलने का लक्ष्य…

एक वर्ष में सरकारी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों में बदलने का लक्ष्य…

एक वर्ष में सरकारी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों में बदलने का लक्ष्य…

कोरोना काल में त्रस्त लोगों पर मामले हुए दर्ज अब होंगे निरस्त….

animal image

Ashoka Times…

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एक साल में सभी सरकारी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने का लक्ष्य रखा गया है। केवल जरूरत के अनुसार ही डीजल चालित वाहनों की खरीद के लिए मुख्य सचिव स्तर पर सीमित अनुमति दी जाएगी। 

animal image

उन्होंने हिमाचल को हरित राज्य बनाने में सभी विधायकों से बहुमूल्य सुझाव एवं सक्रिय सहयोग का आग्रह किया है। विधायक प्राथमिकता बैठक के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में कांगड़ा जिले के विधायकों के साथ चर्चा में सीएम ने यह बात कही।

पांवटा साहिब में बदमाशों के हौसले बुलंद… एसडीएम परिसर के बाहर से चुराई बाइक… 

माइनिंग एक्ट के तहत 2 ओवरलोड टिप्पर पुलिस ने पकड़े … 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 2025 तक हिमाचल को हरित राज्य घोषित करने का लक्ष्य रखा है। राज्य में विद्युत चालित वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। परिवहन विभाग में जल्द पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए वाहन खरीद कर विभाग को उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

कोरोना काल में हुए मामले हूए दर्ज…

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कोरोना काल के दौरान लोगों पर दर्ज सभी मामले वापस लेने का निर्णय लिया है, जो महामारी से जुड़े विभिन्न नियमों व दिशा-निर्देशों की अवहेलनाओं के दृष्टिगत दायर किए गए थे। सीएम ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं के साथ करुणा भाव शासन का अभिन्न अंग है। कोरोना महामारी से त्रस्त बहुत से लोगों पर नियमों के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए थे।

चेतावनी… 4 फरवरी को किए जाएंगे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम… बलजीत 

विश्व आर्द्रभूमि दिवस में ए. के. एम स्कूल के रिद्धि ठाकुर,चेतन जैन की जोड़ी ने झटके पुरस्कार… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons