Home / News / चौपाल से पांवटा साहिब आ रही बस खाई में गिरी 4 की मौ#त करीब 30 घायल… 

चौपाल से पांवटा साहिब आ रही बस खाई में गिरी 4 की मौ#त करीब 30 घायल… 

चौपाल से पांवटा साहिब आ रही बस खाई में गिरी 4 की मौ#त करीब 30 घायल… 

मुख्यमंत्री ने लिया फोन पर सड़क हादसे का जायजा… Watch video…

दिनांक 03 फरवरी, 2026

चौपाल से पांवटा साहिब आ रही नेरवा डिपो की बस संख्या hp 66 A 2588, के खाई में गिरने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इसमें ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत और 30 के करीब लोग घायल हुए हैं ।

वीडियो विचलित कर देने वाली है ….

इस HRTC की बस में चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे, और जो चौपाल – पांवटा का समय लेकर जा रही थी, उत्तराखंड में कवानु नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, परिचालक से दूरभाष पर हुई बात में , प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि पास देते समय हादसा हुआ, जब बस खाई में लुढ़क गई, अभी तक घायलों का सही आंकड़ा पता नहीं चल पाया है, परिचालक के अनुसार तकरीबन 30-34 यात्री बस में सवार थे,

वहीं एसडीएम पांवटा साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर सहित चार  लोगों की मौत हुई है और काफी लोग घायल हुए हैं। वहीं एसडीएम गुंजित चीमा खुद मौके पर अस्पताल पहुंचेे हैं व घायलों के इलाज का जायाजा लिया है।

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फोन पर इस पूरे सड़क हादसे का जायजा लिया वहीं निर्देश दिए गए कि घायलों को तुरंत बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया करवाया जाए। वहीं उन्होंने इस बस सड़क हादसे की जांच के भी आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons