Home / News / हरिपुरधार के जवान नायक सुभाष चन्द की हार्ट अटैक से मौत…

हरिपुरधार के जवान नायक सुभाष चन्द की हार्ट अटैक से मौत…

हरिपुरधार के जवान नायक सुभाष चन्द की हार्ट अटैक से मौत…

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब…

animal image

Ashoka time’s…31 January 

हरिपुरधार के खनोटियो गांव के 35 वर्षीय सेना के जवान नायक सुभाष चन्द का पंजाब के बरनाला में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

animal image

नायक सुभाष चन्द की पार्थिव देह मंगलवार को उनके गांव खनौटियो पहुंची। तिरंगे  में लिपटी नायक सुभाष चंद्र की पार्थिव देह जैसे ही गांव पहुंची, चारों तरफ चीखों -पुकार मच गई। पूरा क्षेत्र नायक सुभाष चन्द  को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा था।

सुभाष चंद अपने पीछे पत्नी ममता और चार वर्षीय पुत्र अभिनव को छोड़ गए है। बताया जा रहा है कि पत्नी और पुत्र उसके साथ ही पंजाब के बरनाला में रह रहे थे।

नाहन, ददाहू के बाद जब संगडाह में करीब दो बजे नायक सुभाष चन्द की पार्थिव देह पहुंची तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ गया। पूर्व सैनिक संगठन सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष रणजीत चौहान, बीडीसी अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने नायक सुभाष को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पूरा बाजार सुभाष चंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा।

10.78 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार… मामला दर्ज

बांगरन पुल पर 25 फरवरी तक नहीं चलेंगे वाहन-जिला दण्डाधिकारी

24 देवदार की अवैध तस्करी कर रहे शातिर गिरफ्तार… मामला दर्ज 

तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

तलाशी के दौरान युवक से 8.76 ग्राम चिट्टा बरामद…छानबीन शुरू 

पांवटा वार्ड नंबर 10 देवी नगर से 25 जनवरी से लापता युवक… मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons