11.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026

हिमाचल में पंजाब रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पेड़ टकराई…7 लोग गंभीर घायल

Ashoka time’s…31 January

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पंजाब रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों को चोटें आई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसा मंगलवार सुबह 11:30 बजे पंजाब रोडवेज की बस चंडीगढ़ जा रही थी। इस दौरान कांगड़ा के रानीताल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।ज्वालामुखी से पहले ही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर फिसलन के चलते यह हादसा हुआ। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए।अगर बस पेड़ से टकराकर नहीं रुकती तो पलट भी सकती थी।

मिली जानकारी के अनुसार शिमला से मटौर एनएच का काम चल रहा था औऱ सड़क पर पड़ी मिट्टी से किचड़ पर फिसलन है और इसी वजह बस भी फिसल गई। यहां आने-जाने वाली गाड़ियों को भी फिसलन की वजह से हादसे का डर बना हुआ है।

रानीताल पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह साढ़े ग्यारह बजे धर्मशाला से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस सड़क पर गिरी मिट्टी के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. लगभग सात लोग घायल हुए थे, जबकि दो लोगों को 108 एंबुलेंस से टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

हरिपुरधार के जवान नायक सुभाष चन्द की हार्ट अटैक से मौत…

10.78 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार… मामला दर्ज

बांगरन पुल पर 25 फरवरी तक नहीं चलेंगे वाहन-जिला दण्डाधिकारी

तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

24 देवदार की अवैध तस्करी कर रहे शातिर गिरफ्तार… मामला दर्ज 

हरिपुरधार में तेज तूफान से उड़ी आंगनबाड़ी भवन रोड़ी की छत…

राजधानी में होटलों पर लगाएंगे ताले सरकार को सौंपेंगे चाबियां….

पांवटा वार्ड नंबर 10 देवी नगर से 25 जनवरी से लापता युवक… मामला दर्ज

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles