11.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026

हरिपुरधार में तेज तूफान से उड़ी आंगनबाड़ी भवन रोड़ी की छत…

Ashoka time’s…31 January 

सिरमौर हरिपुरधार में रविवार रात आए तेज तूफान से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। तूफान से ग्राम पंचायत देवना के रोड़ी की आंगनबाड़ी भवन के कमरे की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पटवारी को दी। पटवारी ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। तेज हवाओं से आंगनबाड़ी का कुछ सामान भी नष्ट हो गया है।

बता दें कि विगत रविवार दिनभर तेज तूफान चलता रहा। वहीं रात को भी तेज हवाएं चलती रहीं। इससे बिजली भी कई घंटे अवरुद्ध रही। वहीं कई जगह पर तेज आंधी तूफान से लोगों के घरों को भी नुकसान का समाचार है। जबकि बागवानों के सेब के पौधों को भी भारी नुकसान हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आंधी तूफान के चलते आंगनबाड़ी की छत क्षतिग्रस्त हो गई है और उड़कर काफी नीचे खेतों में जा गिरी। आंगनबाड़ी के कमरे से चार चादरें, जबकि रसोई घर से सारी चादर क्षतिग्रस्त हुईं हैं।

उधर पटवार वृत्त देवामानल अनुराधा ने बताया कि सोमवार को मौके पर जाकर जायजा लिया है। रिपोर्ट तैयार कर जल्द उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी ताकि इन्हें मुआवजा मिल सके।

राजधानी में होटलों पर लगाएंगे ताले सरकार को सौंपेंगे चाबियां….

इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिये बनेंगे 100 स्टेशन- उपायुक्त आरके गौतम 

बाला सुंदरी के दरबार में भक्त ने चढ़ाया19 तोले सोने व 5 किलो चांदी से निर्मित भवन..

चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार… मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू

पांवटा वार्ड नंबर 10 देवी नगर से 25 जनवरी से लापता युवक… मामला दर्ज

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles