9.7 C
New York
Saturday, October 24, 2026

Himachal Pradesh के इस जिले में 300 से ज्यादा लोग बीमार… मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आदेश किए जारी….

Ashoka Times…29 जनवरी 

हिमाचल प्रदेश के 2 गांव उल्टी दस्त बुखार से बुरी तरह से ग्रस्त हुए हैं यहां तकरीबन 300 लोग अस्पताल पहुंचे हैं हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद करनी शुरू कर दी है।

हिमाचल के हमीरपुर के दो गांव उल्टी-दस्त और बुखार से ग्रस्त हैं। जिला हमीरपुर के रंगस, कंडरोला और जोल सप्पड़ पंचायतों में उल्टी-दस्त और बुखार से ग्रस्त हैं। गांवों में अब तक बीमारी से 300 पीढ़ित लोग मिल चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी दोनों गांवों में मोर्चा संभाल लिया है।

रविवार सुबह टीमें गांवों का निरीक्षण करने पहुंचे। जल शक्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी हरकत में आए हैं। विभाग ने फिलहाल योजना के तहत पानी की सप्लाई को रोक दिया है। वहीं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने रंगस गांव का दौरा शुरू कर दिया है। कई घरों में पहुंचकर अधिकारियों ने कर्मचारियों की उस टीम के साथ पानी के सैंपल भी लिए हैं, जिसे पीकर लोग बीमार हुए हैं।

विभाग के एसई नीरज भोगल खुद मौके पर पहुंचकर पीने के पानी की टंकियों को चैक कर रहे हैं, क्योंकि लोगों ने पीने के पानी को ही बीमारी की असली वजह बताया है। वहीं नीरज भोगल का कहना है कि पानी के जो सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट आने वाली है। उसके बाद बताया जा सकेगा कि वास्तव में बीमारी का कारण क्या है।

क्योंकि बीमार लोग सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के जिले से हैं तो उन्होंने भी स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग को लोगों की मदद करने और आखिर किन वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं तुरंत जांच कर कार्रवाई के आदेश जारी किया है।

शाहिन अंसारी ने 200 रुपये के नोट छापने की भी थी कोशिश….

संगड़ाह आवारा कुत्ते ने दो नन्हे बच्चों को नोचा… पीजीआई रेफर

बिना चीर फाड़ के 64 वर्षीय मरीज का किया ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन….

अनार सेहत के लिए काफी लाभदायक..कई बीमारियों से बचाने में करता है मदद

सालों से मलाईदार सीटों पर जमे अधिकारी हो सकते हैं ट्रांसफर….मुख्यमंत्री की राडार पर

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles