9.7 C
New York
Saturday, October 24, 2026

सालों से मलाईदार सीटों पर जमे अधिकारी हो सकते हैं ट्रांसफर….मुख्यमंत्री की राडार पर

Ashoka Times….29 January 

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में सालों से एक जगह डटे अधिकारी और कर्मचारी अब ट्रांसफर किए जाएंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राडार पर यह सभी अधिकारी आ चुके हैं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब यह सरकारी कमाऊ पूत यहां से हटाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की रिपोर्ट तलब की है, जो कई सालों से एक ही जगह पर डटे हुए हैं। ऐसे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को उनकी स्थायी जगह से हटाया जाएगा।

सरकार के ध्यान में मामला आया है कि कई अधिकारी और कर्मचारी सालों से औद्योगिक क्षेत्रों में डटे इसके पीछे उनकी मंशा क्या है, अब सरकार यह पता हुए हैं। लगाने में जुट गई है। पूर्व की सरकारों द्वारा तबादले किए जाते थे, पर वे अधिकारी अपनी ट्रांसफर किसी न किसी तरह से रुकवा ही लेते थे। अब मुख्यमंत्री ने ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने का मन बना लिया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन और औद्योगिक विभाग सहित पोलूशन और दूसरे विभागों में ट्रांसफर करवाने की एक कीमत अपर अधिकारियों को चुकानी पड़ती है हालाकी एक ही स्टेशन पर कैसे सालों तक अधिकारी रुके रहते हैं और इन मलाईदार सीटों पर काम करते हैं इसकी जानकारी सभी को है लेकिन अब कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री मलाईदार सीटों पर वर्षों से जमे लोगों को उठा सकते हैं।

अनार सेहत के लिए काफी लाभदायक..कई बीमारियों से बचाने में करता है मदद

सभी लोग करवाएं आधार कार्ड अपडेट..आर के गौतम..

सड़क दुर्घटना में 44 वर्षीय ने तोड़ा दम… ट्रक और कार की लापरवाही ने ली जान…

बेसहारा पशुओं के लिए “सुक्खू” बोले पशुओं को भेजा जाएगा गौशालाओं में…सड़कों पर रुकेंगी दुर्घटनाएं

हिमाचल प्रदेश के शिलाई में दुल्हन पहुंची शादी के लिए दूल्हे के घर…

2 दर्जन से अधिक महिलाओं के किए परिवार नियोजन के ऑपरेशन….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles