9.7 C
New York
Saturday, October 24, 2026

बिना चीर फाड़ के 64 वर्षीय मरीज का किया ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन….

Ashoka time’s…29 January 

शिमला के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के न्यूरो सर्जन विभाग के चिकित्सकों ने पहली बार बिना चीर फाड़ के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है। 

आधुनिक एंडोस्कोपी तकनीकी का प्रयोग करते हुए चिकित्सकों ने मरीज के नाक के रास्ते ब्रेन से ट्यूमर को बाहर निकाला। जबकि पहले ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन करने के लिए न्यूरो विभाग के चिकित्सकों को बड़ा ऑपरेशन करना पड़ता था। मरीज का पूरा सिर खोलकर दिमाग को अलग करना पड़ता था। लेकिन अब चिकित्सकों ने बिना चीर फाड़ किए और रक्त निकाले ब्रेन ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है।

आईजीएमसी में यह सफल ऑपरेशन न्यूरो सर्जन विभाग के चिकित्सक (अस्सिटेंट प्रोफेसर) डॉ विप्लव व डॉ दिगविजय सिंह ठाकुर ने किया है।

ऑपरेशन जिला मंडी से आए एक 64 वर्षीय मरीज का किया गया है। यह मरीज जनवरी माह के शुरूआत में उनके पास आया था। जिसमें मरीज के सिर में दर्द और कुछ और समस्याएं थी। जिसके बाद व्यक्ति का सिटी स्कैन करवाया गया और जिसमें पाया गया कि मरीज को ब्रेन ट्यूमर है।

उन्होंने बताया कि इस सफल ऑपरेशन में ईएनटी विभाग ने भी अहम भूमिका निभाई जिसमें विभाग ने एंडोस्कोप के माध्यम से ट्यूमर तक पहुंचाया और नाक के जरिए ट्यूमर निकाला जा सका। उन्होंन बताया कि मरीज का ऑपरेशन 19 जनवरी को किया गया और उसे शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles