9.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

पुरुवाला स्कूल के टेलिकॉम विषय के विद्यार्थियों को ओ०जे०टी० के तहत किया प्रशिक्षित…

Ashoka time’s…11 January 

प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त तथा व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है ताकि शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें।

यह जानकारी प्रधानाचार्य रा०व०मा०पा० पुरुवाला राजीव शर्मा ने आज देते हुए बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास जिसमें गुणात्मक शिक्षा खेलकूद बोधिक विकास के अतिरिक्त कौशल विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है जिसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में 02 व्यवसायिक विषय आरम्भ किये गए हैं। इसी कड़ी रा०व०मा०पा० पुरुवाला के टेलिकॉम विषय के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के 60 से अधिक विद्यार्थियों को ऑन जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 11 जनवरी को धौलाकुआं, 12 जनवरी को कोलर में तथा 13 जनवरी को बिरला में ऑप्टिकल फाइबर तथा माइक्रोवेव तकनीक की विस्तृत जानकारी टेलीकॉम विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।

जिसमें विद्यार्थियों को ओटीडीआर तथा स्पलाइसिंग बारे मोके पर ही ओएफसी तथा माइक्रोवेव के विशेषज्ञ इंजिनियर जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार ने टेलीकॉम, ऑप्टिकल फाइबर तथा माइक्रोवेव तकनीक की जानकारी दी जा रही है।

रा०व०मा०पा० पुरुवाला उपप्रधानाचार्य दया राम चौधरी ने बताया कि विधर्थियों में व्यवसायिक विषय की ओर काफी रुझान बढ़ रहा है क्योंकि एस आधुनिकता के युग में तकनीकी जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि व्यवसायिक विषय से रोजगार के अवसर भी मिलते हैं।

टेलीकॉम ट्रेनर पुनीता शर्मा ने बताया की विद्यार्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग के साथ साथ सम्बंधित विषय के उद्योगों का भी भ्रमण करवाया जाता है जहां विद्यार्थियों का बोधिक विकास होता है वहीं उन्हें आधुनिक तकनीक की जानकारी भी मिलती है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सर्वजीत कौर भी विद्यार्थियों के साथ ओजेटी के दौरान उपस्थित रहीं।

पोंटा साहिब में गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित…

अवैध खनन के चलते जलाल नदी पर अस्तित्व का खतरा….

देवी नगर में लगी भयानक आग, लाखों का नुकसान…

रेणुका खड़कोली हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम…

रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार बाइक ने मारी युवती को टक्कर घायल…

द स्कॉलर्स होम क्रिकेट एकेडमी (HPCA) बनी सिरमौर विजेता….

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles