Home / News / देवी नगर में लगी भयानक आग, लाखों का नुकसान…

देवी नगर में लगी भयानक आग, लाखों का नुकसान…

देवी नगर में लगी भयानक आग, लाखों का नुकसान…

Ashoka Times….

animal image

पावंटा साहिब के वार्ड नंबर दस की राधा कलोनी के एक घर में भीषण आग लग गई, आग की लपटे इतनी तेज थी की सबकुछ जलकर राख हो गया, बताया जा रहा है की लाखों का नुकसान हुआ है, हालांकि मौके पर वार्ड पार्षद मधुकर डोगरी पहुंचे जिन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर नुकसान का जायजा लिया।

द स्कॉलर्स होम क्रिकेट एकेडमी (HPCA) बनी सिरमौर विजेता…. 

animal image

अशोका टाइम्स मीडिया की टीम ज़ब ग्राउंड जीरो पर गयी तो देखा की सब कुछ जलकर राख़ हो गया था, जानकारी देते हुए संजू ठाकुर जो की एक्स आर्मी मेन है उन्होंने बताया की यह आग उनके घर में शार्ट सर्किट की वजह से लगी है आग उस समय लगी ज़ब उनके घर में कोई नही था इस आग में उनका घर,फर्नीचर, टीवी, फ्रिज, LED, एयर कंडिंशनर, दीवारों का पेंट, खिड़की सब कुछ जलकर राख हो गया है, उनकी पत्नी परिचा ठाकुर ने बताया की वह बहुत दुःखी है ऐसे में अपने दो बच्चों को लेकर इस कड़कड़ाती ठंड में वह कहाँ जाएंगी, इतना ही नही बच्चों के पेपर आने वाले हैँ और किताबें जलकर राख हो गयी है।

देर शाम को घर में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम समय पर नही पहुंची जिसमें परिवार ने आनन फानन में आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन तब तक सबकुछ जलकर रखा हो गया था,हालांकि पटवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

पीड़ित परिवार का कहना है की जल्द ही उन्हें फोरी राहत प्रदान की जाये ताकि वह रहने लायक घर कोई बना दे, क्योंकि आग में पैंसे और गोल्ड का सामान जिसमें तीन अंगूठीया और चैन भी जलकर राख हो गयी इतना ही नही परिचा पार्लर का काम करती है उनका कहना है की उनका पार्लर का सामान जिसमें 40 हज़ार का मेकअप और 70 हज़ार के लहंगे जल गए हैँ।

अब पीड़ित परिवार की मुश्किलें यहीं नही थम जाती है क्योंकि उनका जो घर जला है वो भी लोन पर चला है, घर में आमदनी का जरिया या यूं कहे की कमाने वाला सिर्फ संजू ठाकुर ही हैँ जो आज भी लोन की किशतें चुका रहे हैँ, ऐसे में उनका कहना है की अब जो जल गया है शायद उसको जुटा पाना मुश्किल होगा ऐसे में पावंटा प्रशासन से मांग की है की जल्द ही उन्हें फ़ौरी राहत प्रदान की जाये।

20 किलोमीटर तक मुफ्त एंबुलेंस सेवा शुरू…मरीजों को मिलेगी राहत… 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons