Home / News / 20 किलोमीटर तक मुफ्त एंबुलेंस सेवा शुरू…मरीजों को मिलेगी राहत…

20 किलोमीटर तक मुफ्त एंबुलेंस सेवा शुरू…मरीजों को मिलेगी राहत…

20 किलोमीटर तक मुफ्त एंबुलेंस सेवा शुरू…मरीजों को मिलेगी राहत…

पढ़िए पांवटा सिविल अस्पताल में कैसी है एंबुलेंस की सुविधा….

animal image

Ashoka Times…

पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल से 20 किलो मीटर रेडियस के अंदर मुफ्त एंबुलेंस सुविधा शुरू की गई है यह सुविधा प्राइवेट एंबुलेंस चलाने वाले बालकिशन बाली द्वारा चलाई गई है।

animal image

इस बारे में जब बालकिशन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह पांवटा सिविल अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस चलाते हैं उन्होंने एक नई शुरुआत के तहत पांवटा साहिब रेडियस में 20 किलोमीटर तक मुफ्त एंबुलेंस चलाने की सुविधा शुरू की है ।

ये भी पढ़ें…

8 महीने में बदल दिया नगर परिषद का चेहरा, पढ़िए कैसे बदल रही शहर की तस्वीर…. 

देईजी साहिबा मंदिर भूमि पर अवैध रास्ता बना कर की जा रही थी प्लॉटिंग…WATCH VIDEO  

उन्होंने बताया कि अक्सर यहां पर एंबुलेंस के कारण लोग काफी परेशान रहते हैं रेफर मरीजोंकी संख्या कईं बार काफी बढ़ जाती है कई बार एंबुलेंस भी कई कई घंटे बाद मिलती है ऐसे में उन्होंने मरीजों की तकलीफ को कम करने के लिए पांवटा साहिब क्षेत्र में 20 किलोमीटर तक मुफ्त एंबुलेंस मुहैया कराने की मुहिम शुरू की है जिसके लिए उन्होंने लोगों को जानकारी देने के लिए मीडिया का सहारा लिया।

बता दें कि पांवटा सिविल अस्पताल कि अपनी कोई एंबुलेंस नहीं है इसके अलावा 108 की बात करें तो सिविल अस्पताल के लिए केवल एक गाड़ी है वह भी अगर मरीज को छोड़ने चली जाए तो दूसरी गाड़ी माजरा या राजपुरा से मंगानी पड़ती है अगर वह भी मरीजों को छोड़ने गई है तो कई कई घंटे मरीजों को एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ता है ऐसे में कई बार मरीज दम भी तोड़ देते हैं।

पैसा है सुविधा नहीं…. सिविल अस्पताल में आरकेएस के फंड में करोड़ों रुपए पड़े हैं जिनका उद्देश्य है मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाना लेकिन सिविल अस्पताल के अपने ही पास कोई एंबुलेंस नहीं है जिसका खामियाजा आम आदमी को ही पूछना पड़ता है।

आपको बता दें कि आरकेएस के मेंबर विधायक पांवटा साहिब सहित एसडीएम, SMO सिविल अस्पताल, सोशल वर्कर, पत्रकार, सहित कई अन्य लोग होते हैं ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons