Home / Crime/ Accident / पांवटा में अंतराष्ट्रीय चंदन तस्करों ने उडाए 50 लाख के वृक्ष…

पांवटा में अंतराष्ट्रीय चंदन तस्करों ने उडाए 50 लाख के वृक्ष…

पांवटा में अंतराष्ट्रीय चंदन तस्करों ने उडाए 50 लाख के वृक्ष…

पुरूवाला पुलिस ने नहीं किया एक माह बाद भी मामला दर्ज…आरोप

animal image

Ashoka Times….3 December

AQUA

पांवटा साहिब अजौली में 50 लाख रुपए के चंदन के वृक्ष काट कर बदमाश आसानी से फरार हो गए। अब अंतरराष्ट्रीय चंदन तस्करों पर पुरूवाला पुलिस कार्रवाई करने के बजाए मामला भी दर्ज नहीं कर रही है।

पांवटा साहिब में अंतरराष्ट्रीय चंदन तस्करी का मामला सामने आया है अजौली में पूर्व में प्रधान रहे अशोक चौधरी के खेतों से चंदन के पुराने वृक्ष काटकर तस्कर आसानी से फरार हो गए उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले 1 महीने से पुरूवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन पुलिस अभी तक मामले में एफ आई आर दर्ज नहीं कर पाई है।

AQUA

Watch Video….

घर लौट रहे युवक से छीने पैसे…आरोपियों की लोगों ने की जम कर धुनाई…किया पुलिस के हवाले  

उन्होंने कहा कि चंदन के वृक्षों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेचा जाता है उनके लगभग 50 लाख रुपए के चंदन के वृक्ष तस्करों ने काटे हैं उन्होंने बताया कि पुलिस को चंदन तस्करों के नाम भी संदिग्धता के आधार पर दिए गए हैं बावजूद इसके पुरूवाला थाना प्रभारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

पूर्व प्रधान रहे अशोक चौधरी ने बताया कि 1 दिसंबर की रात उनके खेतों में खड़े चार चंदन के पुराने वृक्षों को काट दिया गया क्योंकि वह उत्तराखंड शादी से लौटे थे इसलिए गहरी नींद के चलते सुबह दो और 3:00 के बीच तस्करों ने इस घटना को अंजाम दिया उन्होंने बताया कि चंदन के तनु को तस्कर उठा ले गए बता दें कि चंदन के बीच की लाल लकड़ी 12 लाख रुपए किलो बाजार में बिकती है उनका लगभग 50 से 60 लाख का नुकसान हुआ है

उन्होंने कहा कि आज मंगलवार को डीएसपी रमाकांत ठाकुर से मिले हैं और उन्होंने उम्मीद जगाई है कि वह इस मामले में अवश्य ठोस कार्रवाई के निर्देश देंगे और जल्द ही चंदन तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

वही डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला लाया गया है जल्द ही इस मामले में चंदन तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा पुलिस को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह तुरंत मौके के आसपास के सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों का पता लगाए।

ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे युवक को 100 फीट तक घसीटा… दर्दनाक मौत 

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी… 

गन कल्चर पंजाबी गाने बना रहे हिमाचली यूवाओं को अपराधी….? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *