Home / Crime/ Accident / गन कल्चर पंजाबी गाने बना रहे हिमाचली यूवाओं को अपराधी….?

गन कल्चर पंजाबी गाने बना रहे हिमाचली यूवाओं को अपराधी….?

गन कल्चर पंजाबी गाने बना रहे हिमाचली यूवाओं को अपराधी….?

पांवटा गोली काण्ड….परदे के पीछे बैठे आरोपियों पर कब होगी कार्रवाई…. क्या बोले अधिकारी

animal image

Ashoka Times….2 जनवरी 

पांवटा साहिब में आठ आरोपी जानलेवा हमला करने और गोली चलाने जैसी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हालांकि अब वह सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। वहीं पांवटा पुलिस अब तक इस मामले की स्क्रिप्ट लिखने वालों तक नहीं पहुंच पाई है।

animal image

दरअसल पांवटा साहिब में पंजाब की तर्ज पर गन कल्चर बढ़ रहा है जो यूवा वारदात को अमलीजामा पहनाने वाले थे अगर सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी नोट करें तो साफ़ हो जायेगा कि गन कल्चर पंजाबी गानों से वह कितना ज्यादा प्रभावित थे। लगभग हर यूवा के स्टेटस पर गन कल्चर पंजाबी सिंगर्स के गाने सुनाई देंगे।

परदे के पीछे बैठे लोगों पर जल्द होगी कार्रवाई….

वहीं दूसरी ओर पांवटा पुलिस अधिकारी अब तक उन लोगों पर हाथ नहीं डाल पाए हैं जिनके कारण इस वारदात को अमलीजामा पहनाया गया। दरअसल दो सप्ताह पहले भूपपुर में महेंद्र सिंह उर्फ गोलू सैनी पर कई लड़कों ने तेज़ धार हत्तियारों और बंदूक से हमला कर दिया इस दौरान गोली चला कर उसे मारने का प्रयास किया गया लेकिन बाजू को छूकर गोली निकल गई।

वहीं सूत्र बताते हैं कि इस मामले में संलिप्त असली खिलाड़ी परदे के पीछे बैठ कर योजना बना रहे थे पूरे मामले में अन्य आरोपी राडार पर हैं फिलहाल पांवटा पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं ले पाई है। अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर 18 -20 वर्षीय युवाओं को अपराध की और धकेलने वाले लोगों पर पुलिस कब कार्रवाई करेगी।

वहीं डीएसपी रामाकांत ठाकुर ने कहा कि यह पूरा मामला पुलिस ने लगभग क्रैक कर लिया है मौका एक वारदात पर मौजूद सभी आरोपीयों को गिरफतार किया गया है उन्होंने कहा कि इसमें कुछ और गिरफ्तारियों से इन्कार नहीं किया जा सकता जल्दी ही स्पष्ट किया जाएगा की परदे के पीछे बैठे कौन लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons