Home / Crime/ Accident / फॉरेस्ट गार्ड पर रिश्वत मांगने के लगे गंभीर आरोप…कई रिकॉर्डिंग आई सामने…सुनिए कैसे हो रहा लेनदेन

फॉरेस्ट गार्ड पर रिश्वत मांगने के लगे गंभीर आरोप…कई रिकॉर्डिंग आई सामने…सुनिए कैसे हो रहा लेनदेन

फॉरेस्ट गार्ड पर रिश्वत मांगने के लगे गंभीर आरोप…कई रिकॉर्डिंग आई सामने…सुनिए कैसे हो रहा लेनदेन

विभागीय जांच पूरी जल्द हो सकती है कड़ी कार्रवाई….

animal image

Ashoka Times….23 December 

AQUA

पांवटा साहिब में फारेस्ट गार्ड की एक दर्जन के करीब ऐसी रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें खुलेआम अवैध माइनिंग करने वालों से पैसे मांगे जा रहे हैं हालांकि यह आरोप रिकॉर्डिंग्स वायरल करने वाले स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए हैं।

बता दें कि फॉरेस्ट विभाग में कार्यरत दीपराम पर गंभीर आरोप सामने आए हैं जिसमें अवैध माइनिंग करने वालों से पैसे मांगने की बात सामने आ रही है एक दर्जन के करीब फोन रिकॉर्डिंग में दीप राम पैसे मांग रहा है सिर्फ इतना ही नहीं पैसे लेने के लिए जगह भी सुनिश्चित की जा रही है अगर आप इन रिकॉर्डिंग्स को सुनते हैं तो सीधे-सीधे फॉरेस्ट विभाग का यह अधिकारी घूस ले रहा है और वह भी यमुना और गिरी में अवैध माइनिंग करने वाले लोगों से,

AQUA

सुनिए कैसे चल रहा अवैध कारोबार 

60 हजार रुपए लेकर आप्रेशन और मंहगी दवाएं लिखने वाले डॉक्टर पर पहले भी लगे ये आरोप…. 

वही जब इस बारे में फॉरेस्ट गार्ड दीप राम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह अवैध माइनिंग करने वालों पर किए गए चालान या जुर्माने के पैसे जमा करवाने के लिए बोल रहे हैं लेकिन सच इससे कहीं आगे हैं जहां रिकॉर्डिंग्स साफ-साफ बयां कर रही है कि फॉरेस्ट गार्ड अवैध माइनिंग करने वालों से किस लहजे में पैसे की डिमांड कर रहे हैं।

 क्योंकि यह रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है और फॉरेस्ट गार्ड भी इन रिकॉर्डिंग्स को लेकर झूठा होने का दावा पेश नहीं कर रहा है ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता की नजर में भी लाया जाए ।

सनसनी…यूवक पर चलाई नकाब पोशो ने गोली…सीमाएं सील 

दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार… पूछताछ जारी 

वही जब इस बारे में डीएफओ कुणाल अंग्रीश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड दीप राम पर विभागीय जांच चल रही है रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है जल्द ही उस पर कार्यवाही होनी बाकी है।

प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत पांवटा साहिब में शिविर आयोजित- विवेक महाजन 

300 से अधिक कार्यालय बंद करने पर भाजपा उतरी सड़कों पर….. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *