Home / News / 300 से अधिक कार्यालय बंद करने पर भाजपा उतरी सड़कों पर…..

300 से अधिक कार्यालय बंद करने पर भाजपा उतरी सड़कों पर…..

300 से अधिक कार्यालय बंद करने पर भाजपा उतरी सड़कों पर…..

Ashoka Times…22 December

animal image

प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किये जा रहे विभिन्न विभागों में 300 से अधिक कार्यालयों को लेकर भाजपा सड़कों पर उतरकर कर विरोध कर रहे है साथ ही एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है।

वीरवार को पांवटा साहिब भाजपा ने विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में लोक निर्माण विश्राम गृह से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।

animal image

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने प्रदेश में 300 से अधिक कार्यालय बंद किए हैं, उससे साफ दिखता है कि सुक्खू सरकार केवल बदला बदली के भावना से काम कर रही है और उनको हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी द्वारा लिए गए उस निर्णय की भी निंदा करती है जिसमें एक अप्रैल 2022 से सभी कायलियों को बंद करने की बात की गई है अगर गौर से देखा जाए तो उसके अंतर्गत लगभग 300 से अधिक कार्यालय बंद कर दिया है इससे यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस सरकार केवल मात्र बदला बदली की भावना से काम करना जानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons