Home / News / जयराम या सुखराम कौन होंगे विपक्ष के नेता…रहेगी अहम भूमिका…

जयराम या सुखराम कौन होंगे विपक्ष के नेता…रहेगी अहम भूमिका…

जयराम या सुखराम कौन होंगे विपक्ष के नेता…रहेगी अहम भूमिका…

सुखराम माने जाते हैं प्रदेश की राजनीति में चाणक्य…

animal image

Ashoka Times….20 December

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के साथ मुख्यमंत्री का चुनाव भी किया जा चुका है अब सबकी टकटकी विपक्ष के नेता पर टिकी हुई है कि आखिर हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता कौन होंगे, इसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का नाम सबसे आगे है ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इन 2 नामों में से एक पर सहमति के बाद विपक्ष का नेता घोषित किया जाएगा।

animal image

हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि इस बार विपक्ष के नेता सुखराम चौधरी को भी बनाया जा सकता है प्रदेश सरकार में उनकी राजनीति का लोहा वह कई बार मनवा चुके हैं जब हिमाचल प्रदेश में 9 कैबिनेट मंत्री हार कर अपने घरों में बैठ गए हैं ऐसे में ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने साढ़े 8 हजार से अधिक की लीड लेकर अपनी सत्ता को एक बार फिर स्थापित किया है तो वहीं दूसरी और जब प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ सामने आई है ऐसे में जयराम ठाकुर ने मंडी से कांग्रेस का लगभग पूरी तरह से सफाया कर दिया है।
ऐसे में प्रदेश भर के कार्यकर्ता टकटकी लगाए देख रहे हैं कि आखिर जयराम ठाकुर और सुखराम चौधरी में से इस बार किसे विपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाती है ।

वहीं दूसरी ओर पूर्व में मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल द्वारा प्रदेश की सत्ता में अपनी ताकत का एहसास केंद्र को करवा चुके हैं ऐसे में उनके प्रदेशभर के कार्यकर्ता विपक्ष में किसे देखना चाह रहे हैं यह बात भी किसी से छुपी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons