16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

ददाहू अस्पताल में लाखों की अल्ट्रासाउंड मशीन फांक रही धूल…

Ashoka time’s…20 December

श्री रेणुका जी ददाहू अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा होने के बावजूद इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। अस्पताल में कई सालों से अल्ट्रासाउंड जांच से वंचित मरीजों को मजबूरन अधिक पैसे देकर निजी जांच बाहर करवानी पड़ रही है।

जिले में लगने वाले अधिकतर बहुविशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों में इस अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन से ही काम लिया जाता है लेकिन जिस अस्पताल में मशीन उपलब्ध है वहां रोगियों को इस सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। इसी मशीन को चिकित्सा शिविरों के दौरान ददाहू के अलावा राजगढ़ और संगड़ाह आदि क्षेत्रों में ढोया जाता है पर अपने अस्पताल में इस मशीन को चलाने वाला कोई नहीं है।

बता दें कि इस अस्पताल पर तकरीबन एक लाख लोग निर्भर करते हैं लेकिन यहां की स्थिति आज भी दशकों पहले जैसी बनी हुई है चाहे बात साफ सफाई की हो या डॉक्टरों के पदों की आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ददाहू अस्पताल में स्त्री रोग व शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भी रिक्त होने के कारण अधिकतर रोगियों को नहान जा चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा है। वहीं अस्पताल में पीलिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि जिले में ही रेडियोलॉजिस्ट की कमी चली आ रही है। ददाहू अस्पताल में भी रोगियों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों चिकित्सकों के पदों को भरने के लिए सरकार व विभाग को लिखा गया है। कुछ माह पूर्व विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों को भरा भी गया था लेकिन उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles