RDG अधिकार है, इसको रोकना अत्याचार है…
Ashoka Times…17 फरवरी 2026
आज जिला सिरमौर युवा कांग्रेस की मासिक बैठक भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष Arun Thakur की अध्यक्षता में Nahan Congress Bhawan में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
बैठक के उपरांत, केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश का RDG रोके जाने के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर Bada Chowk, Nahan तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष Chattar Singh Thakur की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, युवा कांग्रेस सिरमौर द्वारा पिछले एक माह में किए गए कार्यों की गहन समीक्षा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों पर प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
रैली के बाद युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया और हिमाचल के साथ हो रहे अन्याय पर रोष व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चत्तर सिंह ठाकुर जी ने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश को उसका हक यानी RDG नहीं दिया गया, तो युवा कांग्रेस प्रदेशभर में लगातार आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में युवा कांग्रेस द्वारा Raj Bhavan, Himachal Pradesh का घेराव कर सरकार को जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश के हितों, युवाओं के अधिकारों और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी और किसी भी कीमत पर हिमाचल के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

