23.2 C
New York
Friday, October 16, 2026

कोटशेरा कॉलेज के छात्र SFI और ABVP बीच खूनी मारपीट…

Asokatime’s…. 6 September 

राजधानी शिमला के गवर्नमेंट कॉलेज कोटशेरा में एक बार फिर छात्र संगठनों एसएफआई और एबीवीपी (SFI and ABVP) के बीच खूनी मारपीट का मामला सामने आया है। 

बताया जा रहा है कि आज सुबह कॉलेज की कैंटीन में छात्र संगठनों के कार्यकर्ता किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते छात्रों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस खूनी संघर्ष में 6 से 7छात्र घायल भी हुए हैं।

एसएफआई का आरोप है कि सुबह एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने परिसर में उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनके कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। जबकि एबीवीपी का कहना है कि एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की और उनके कार्यकर्ताओं को चोटें आई है। मारपीट के कारण कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles