Ashoka Times…29 November 2025
नाहन: पीजीआई में उपचारधीन आईटीआई की छात्रा की आज सुबह मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार सुष्मिता उम्र 20 वर्ष निवासी माशु, कमरऊ, शिलाई की शनिवार को पीजीआई में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। बता दे की वीरवार को छात्रा ने आईटीआई से कुछ दूरी पर जंगल में फंदा लगाया था मौके पर उसकी सहेलियों ने उसे देख लिया था उन्होंने उसे फंदे से उतार कर नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था । जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई में 2 दिन उपचार के दौरान उसकी आज सुबह मौत हो गई है। नाहन थाना पुलिस के अनुसार युवती का पोस्टमार्टम नाहन में करवाया जाएगा जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

