Ashoka Times…29 November 2025
वार्ड नंबर 2 के पार्षद विक्रम वर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके वार्ड में 123 डुप्लीकेट वोट बनाए गए हैं। जो सीधे-सीधे लोकतंत्र की हत्या है।
नाहन में डुप्लीकेट वोट बनाने का को लेकर भाजपा हिमाचल प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी वार्ड नंबर 2 के पार्षद विक्रम वर्मा ने किया गंभीर आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया उनके वार्ड 2 में 123 डुप्लीकेट वोट बनाए गए हैं। विक्रम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस आने वाले पंचायत व निकाय का चुनाव के लिए धक्का शाही गुंडागर्दी एवं धोखाधड़ी पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि वे 123 डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची एसडीएम, तहसीलदार, निर्वाचन आयोग शिमला को दे चुके हैं, लेकिन उन्हें केवल शाब्दिक कर्मियों में ही उलझाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन व सरकार इसमें कोई कार्रवाई नहीं करता तो वे हाई कोर्ट में इस मुद्दे को लेकर जाएंगे ताकि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ ना हो सके।

