18.7 C
New York
Sunday, October 25, 2026

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत संगड़ाह अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ..

स्वास्थ्य खंड की सभी 44 पंचायतों में आयोजित होगी स्वास्थ्य सम्बन्धी गतिविधियां…

Ashoka time’s…20 September 25 

संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जारी स्वास्थ्य शिविरों में अगले 3 दिन भी विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। आज शनिवार को अस्पताल में लगे स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल कॉलेज नाहन से आए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की और आगामी 24, सितम्बर को यह दौबारा संगड़ाह में होंगे। खंड स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ अतुल भारद्वाज ने बताया कि, कल रविवार को नेत्र विशेषज्ञ तथा परसों सोमवार को फिजीशियन मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गत 17 सितंबर को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तक चलेगा और इस दौरान स्वास्थ्य खंड की सभी 44 पंचायत के स्वास्थ्य उपकेन्द्रो में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles