Ashoka Times…20 September 2025
पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान कोटड़ी ब्यास (तहसील पावंटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) निवासी लखवीर सिंह पुत्र मलकीत सिंह के घर से उसके कब्जे से 3.516 किलोग्राम भुक्की डोडे बरामद किए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के बाद आज आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है।
प्रशासन की सख्ती के चलते, यह कार्रवाई क्षेत्र में नशा तस्करी पर लगाम लगाने हेतु पुलिस द्वारा उठाया गया जरूरी कदम है, जिससे समाज में सुरक्षा और कानून व्यवस्था कायम रखने का संदेश गया है

