21 C
New York
Friday, November 6, 2026

जयराम ठाकुर, डॉ बिंदल और सिद्धार्थन ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

प्रधानमंत्री भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर चिंतित : जयराम…प्रदेश में एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की भूमिका महत्वपूर्ण : बिंदल

Ashoka Times…31 august 2025

शिमला/सिरमौर/सोलन, भाजपा के समस्त नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुना इस उपलक्ष्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने फागू, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कोटखाई, महामंत्री संजीव कटवाल ने शिमला, उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने करसोग, विपिन परमार ने सुलह, डॉ राजीव भारद्वाज ने नूरपुर में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना।

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम में भारी बारिश के कारण हुए बड़े नुकसान का जिक्र किया उससे साफ प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री जी हिमाचल एवं अन्य राज्यों में हुए नुकसान को लेकर चिंतित है। जिस प्रकार से भारी बारिश के चलते केंद्र सरकार ने सक्रिय भूमिका निभाई है, उसकी एक झलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में साफ दिखाई दी। हम एक बार स्पष्ट रूप से बताना चाहते हैं कि प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से भारी बारिश के कारण हुए नुकसान के चलते किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी गई है चाहे वह 5125 करोड रुपए भेजना या सड़कों का रखरखाव हो।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के जवानों द्वारा भारी बारिश में किस प्रकार से अग्रिम भूमिका निभाई और उनका मनोबल बढ़ाया। बिंदल ने कहा को हिमाचल में भी इन टीमों के ज़ोरदार काम किया है। मणिमहेश में सड़क और संचार संपर्क टूटने पर एसडीआरएफ के जवान यात्रियों की मदद के लिए डटे रहे। एसडीआरएफ के जवानों में मणिमहेश यात्रा में आपदा के दौरान तीन हजार यात्रियों को रेस्कयू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। एसडीआरएफ के जवानों ने मौत के मुंह से 15 तीर्थ यात्रियों को जीवित बचाया है। मणिमहेश यात्रा 2025 के मद्देनजर एसडीआरएफ कांगड़ा कंपनी की तीन टीमों को शुरू में 15 अगस्त को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। बाद में इन्हें दो टीमों में पुनर्गठित किया गया, जिसमें धनछो- 16 कर्मी और हड़सर 18 कर्मी बचाव अभियान के लिए तैनात किए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles