19.3 C
New York
Friday, November 6, 2026

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित…

फूड सैंपलिंग तेज करने के दिए निर्देश

Ashoka time’s…31 july 25 

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त सभागार में आयोजित हुई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को सभी कारोबार कर्ताओं जिसमें दुकानदार, होटल, मिड-डे-मिल, डिपुओं, आंगनबाड़ी केन्द्र, कैंटीन, शराब की दुकानों के लाइसेंस अथवा पंजीकरण करने, नाहन शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले दूध ब्रेड व मिठाईयों के मासिक कानूनी सैंपल लेने के अलावा मोबाइल फूड टैस्टिंग वेन के माध्यम से जिला के हर क्षेत्र में सैंपल लेने व जागरुकता फैलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने हलवाइयों से पुराना तेल न उपयोग करने की अपील की।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. अतुल कायस्थ ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत 5516 लाइसेंस व पंजीकरण किए। उन्होंने बताया कि मिलावटी समान बेचने वालों 32 खाद्य कारोबारियों को वित्त वर्ष 2024-25 से अब तक 5 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन में लगभग 2500 सैंपल जाँचे गए तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 375 फूड सैंपल लिए गए हैं।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमिताभ जैन, उप अधीक्षक पुलिस रमा कान्त ठाकुर, उप निदेशक कृषि राजकुमार, उपनिदेशक उच्च शिक्षा हिमेन्द्र चंद बाली, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, प्रेसिडेंट रोटरी क्लब, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिवक्ता अमित अग्रवाल, खाद्य सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles