19.3 C
New York
Friday, November 6, 2026

नगर पंचायत को मंजूरी मिलने पर संगड़ाह मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न…

मुख्यमंत्री सुक्खू व स्थानीय विधायक के समर्थन में की नारेबाजी

Ashoka time’s…30 june 25 

उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में नगर पंचायत को प्रदेश मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिलने से उत्साहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को लड्डू बांटकर व पटाखे चलाकर जश्न मनाया गया।

इस दौरान बस अड्डा बाजार में धन्यवाद जलूस निकालते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी भी की। दलीप चौहान, हुक्कम चंद शर्मा, विरेंद्र ठाकुर, विक्रम चौहान व राजेंद्र शर्मा आदि कांग्रेस नेताओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने ने कहा कि, पिछले 15 साल से क्षेत्रवासियों द्वारा नगर पंचायत की मांग की जा रही थी। नगर पंचायत को कैबिनेट की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों को सुक्खू सरकार द्वारा बंद किए गए संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता कार्यालय फिर से खुलने व विनय कुमार द्वारा गत वर्ष की गई घोषणा के मुताबिक यहां सिविल कोर्ट, होल सैल डीपो तथा आयुर्वेदिक अस्पताल जैसे संस्थान खुलने की उम्मीद भी जगी है। क्षेत्र में चर्चा इस बात की भी है कि, यदि वर्तमान सरकार ने भी आखिरी साल में संस्थान खोले तो, कहीं अगली सरकार फिर से बंद न कर दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles