16.5 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सुखराम चौधरी समर्थकों ने मचाया उत्पात…

न भूलें प्रचार के लिए आंझभोज में भी आना है…मनीष

पांवटा साहिब में चुनाव से पहले ही माहौल खराब करने का प्रयास…मदन

Ashoka Times….

ऊर्जा मंत्री हिमाचल प्रदेश की गृह पंचायत पुरूवाला में चुनाव से पहले ही सुखराम चौधरी के कथित भतीजे और समर्थकों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया दरअसल ऊर्जा मंत्री की गृह पंचायत में कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया था।

80 वर्ष से ऊपर व दिव्यांगजन को घर से मतदान करने के लिए निर्देश जारी… 

इस दौरान मंत्री जी की पुरूवाला पंचायत में सुखराम चौधरी के कथित भतिजे और समर्थकों द्वारा समारोह में घुस कर उत्पात मचाया, बीच सभा में सुखराम चौधरी के नारे लगाने लगे जिसके कारण वहां पर काफी माहौल खराब हो गया ऐसे में समारोह में सम्मिलित होने पहुंचे लोग भी गुस्से में आ गए और जमकर धक्का-मुक्की हुई इस दौरान अराजक तत्वों ने पत्थर भी फेंके माहौल बेहद बुरी तरह से खराब हो गया । बता दें कि समारोह में मनीष तोमर अपना भाषण दे रहे थे तभी वहां पर सुखराम चौधरी के भतीजे और समर्थकों ने उत्पात मचाया।

पुलिस मौके पर…

वही उसके बाद तुरंत माजरा पुलिस थाने के प्रभारी भी मौके पर पहुंचे वह भी सम्मान समारोह की परमिशन मांगने लगे इस दौरान पूरूवाला पंचायत की प्रधान सुषमा ने थाना प्रभारी से कहा कि आप पहले उन लोगों को पकड़िए जो यहां सैकड़ों लोगों को उकसा रहे हैं और तनाव पैदा कर रहे हैं पंचायत प्रधान जिसे अब आयरन लेडी का नाम भी दिया गया है वह पुलिस के सामने डंट गई और उन्होंने उनसे कहा कि है मेरी पंचायत है मैंने अपनी पर्सनल जमीन पर सम्मान समारोह किया है और उन्हें किसी भी परमिशन की आवश्यकता नहीं है। जिसके बाद पुलिस वहां से नजदीक ही जाकर खड़ी हो गई।

वही इस बारे में भाजपा में वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे मनीष तोमर ने कहा कि चुनावी माहौल है इस वक्त सभी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं ऐसे में मंत्री जी के गुंडा तत्वों का सहारा लेकर माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रचार के लिए मंत्री जी को पहाड़ी क्षेत्र में भी आना है अगर इस तरह की राजनीति की जाएगी तो पहाड़ में आप प्रचार कर के दिखाएं।

वही रोशन चौधरी ने कहा कि चुनाव से पहले ही मंत्री जी बोखला गए हैं हार सामने देख अब वह अराजक तत्वों का सहारा ले रहे हैं आज जिन्होंने सम्मान समारोह में आकर लोगों को उकसाने का और झगड़ा करने का प्रयास किया वह मंत्री जी के करीबी रिश्तेदार हैं इस तरह की गंदी राजनीति मंत्री जी को अपनी ही पंचायत में नहीं करनी चाहिए।

वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा भी वहां मौजूद थे उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व में इस बार टिकट का आवंटन जनता के विरोध के बावजूद भी सुखराम चौधरी को दिया तो इसका परिणाम यह होगा कि पार्टी तीसरे नंबर पर जाएगी।

इस मौके पर आंझभोज के बड़े नेता बलबीर सिंह बुग्गी, बिसन सिंह, अशोक चौधरी, पूर्व बीडीसी सदस्य सुधीर गुप्ता अधिवक्ता शशि चौधरी दिनेश चौधरी सुशील तोमर, प्रधान देवराज तोमर, जगत सिंह तोमर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles